ॐ श्री रामाय नमः श्री राम शलाका प्रश्नावली – Free Online Ram Shalaka
श्री राम शलाका प्रश्नावली के माध्यम से हमारे जीवन के अनसुलझे प्रश्नों के लिए श्री रामचरितमानस से दिव्य मार्गदर्शन प्राप्त करें। यह पूर्णतः निःशुल्क ऑनलाइन सेवा है।
श्री राम शलाका प्रश्नावली का महत्व
हमारे जीवन में उतार-चढ़ाव के दौरान अनेक बार ऐसे मौके आते हैं जब समझ नहीं आता कि हमें कौनसा रास्ता चुनना चाहिए। इस भटकाव से उबरने के लिए श्री राम शलाका प्रश्नावली या रामायण प्रश्नावली के रूप में एक कीमती कुंजी हमें परंपरा से प्राप्त हुई है। लोक मान्यता है कि श्री राम शलाका की उत्पत्ति वाल्मीकिकृत रामायण से हुई है।
श्री राम चरित मानस एक धार्मिक आस्था का प्रतीक तथा पूज्यनीय ग्रन्थ होने के साथ साथ ज्योतिषीय शास्त्र के रूप में भी अपनी प्रतिष्ठा रखता है। चाहे कैसी भी परेशानी हो, रामायण प्रश्नावली में आपके सभी प्रश्नो का जवाब छुपा है। गोस्वामी तुलसी जी ने नौ चौपाई का प्रयोग इस प्रश्नावली में किया है। एक एक चौपाई अलग अलग ग्रह का प्रतिनिधित्व करती है। अंक ज्योतिष के अनुसार सूर्य आदि नवग्रहों को एक से लेकर नौ अंको के बीच माना गया है।
श्री रामायण प्रश्नावली में नव चौपाइयों को लेकर ही हर प्रश्न का समाधान दिया गया है। इन नौ चौपाइयों में से तीन चौपाइयों के हिसाब से कार्य में संदेह दिखाया गया है जो कि शनि, राहू, और केतु का फल बताती है और तीन चौपाइयों में कार्य सिद्ध होना बताया है जो कि चन्द्र, वृहस्पति और शुक्र का फल हमारे सामने रखती। इसके अलावा तीन चौपाइयों में अनिश्चय की स्थिति रख कर सूर्य, मंगल और बुध के गुणों को हमारे सामने रखती है।
श्री राम शलाका प्रश्नावली उपयोग विधि (How to Use)
इस प्रश्नावली का उपयोग करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- सर्वप्रथम भगवान श्रीराम का ध्यान करें और मन में अपने प्रश्न को स्पष्ट रूप से सोचें।
- नीचे दिए गए ग्रिड में किसी भी अक्षर पर अपनी उंगली या माउस कर्सर रखें (क्लिक करें)।
- आपके द्वारा चुने गए अक्षर से शुरू करते हुए, प्रत्येक नवें (9) अक्षर को नोट करते जाएँ। यह प्रक्रिया तब तक दोहराएँ जब तक आपको श्री रामचरितमानस की एक पूरी चौपाई न मिल जाए।
- प्राप्त चौपाई ही आपके प्रश्न का उत्तर होगी। नीचे दी गई चौपाइयों की सूची में उसका अर्थ और ज्योतिषीय फल देखें।
महत्वपूर्ण: इस प्रश्नावली का उपयोग केवल गंभीर प्रश्नों के लिए और पूरी श्रद्धा के साथ करें। इसे मनोरंजन या मज़ाक के लिए प्रयोग न करें।
प्रश्नावली ग्रिड लोड हो रहा है...
आपका उत्तर:
राम शलाका प्रश्नावली की 9 चौपाइयां और उनका फल
सुनु सिय सत्य असीस हमारी। पूजिहि मन कामना तुम्हारी।
फल: प्रश्नकर्त्ता का प्रश्न उत्तम है, कार्य सिद्ध होगा।
ज्योतिषीय फल: चन्द्र, वृहस्पति, शुक्र (कार्य सिद्ध होना)
प्रबिसि नगर कीजै सब काजा। हृदय राखि कोसलपुर राजा।
फल: भगवान् का स्मरण करके कार्यारम्भ करो, सफलता मिलेगी।
ज्योतिषीय फल: चन्द्र, वृहस्पति, शुक्र (कार्य सिद्ध होना)
उघरें अंत न होइ निबाहू। कालनेमि जिमि रावन राहू।।
फल: इस कार्य में भलाई नहीं है। कार्य की सफलता में सन्देह है।
ज्योतिषीय फल: शनि, राहू, केतु (कार्य में संदेह)
बिधि बस सुजन कुसंगत परहीं। फनि मनि सम निज गुन अनुसरहीं।।
फल: खोटे मनुष्यों का संग छोड़ दो। कार्य की सफलता में सन्देह है।
ज्योतिषीय फल: शनि, राहू, केतु (कार्य में संदेह)
होइ है सोई जो राम रचि राखा। को करि तरक बढ़ावहिं साषा।।
फल: कार्य होने में सन्देह है, अतः उसे भगवान् पर छोड़ देना श्रेयष्कर है।
ज्योतिषीय फल: सूर्य, मंगल, बुध (अनिश्चय की स्थिति)
मुद मंगलमय संत समाजू। जिमि जग जंगम तीरथ राजू।।
फल: प्रश्न उत्तम है। कार्य सिद्ध होगा।
ज्योतिषीय फल: चन्द्र, वृहस्पति, शुक्र (कार्य सिद्ध होना)
गरल सुधा रिपु करय मिताई। गोपद सिंधु अनल सितलाई।।
फल: प्रश्न बहुत श्रेष्ठ है। कार्य सफल होगा।
ज्योतिषीय फल: चन्द्र, वृहस्पति, शुक्र (कार्य सिद्ध होना)
बरुन कुबेर सुरेस समीरा। रन सनमुख धरि काह न धीरा।।
फल: कार्य पूर्ण होने में सन्देह है।
ज्योतिषीय फल: शनि, राहू, केतु (कार्य में संदेह)
सुफल मनोरथ होहुँ तुम्हारे। राम लखनु सुनि भए सुखारे।।
फल: प्रश्न बहुत उत्तम है। कार्य सिद्ध होगा।
ज्योतिषीय फल: चन्द्र, वृहस्पति, शुक्र (कार्य सिद्ध होना)
श्री राम चरित मानस रुपी इस शास्त्र को बड़ी श्रद्धा के साथ पीले रंग के वस्त्र में लपेट कर घर में उचित स्थान दे नित्य प्रति पूजन करें तो यह आपके जीवन के सभी प्रश्नों का समाधान करने में सक्षम है।
संबंधित सेवाएं (Related Services)
अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए Mobile Numerology सेवा भी आज़माएं, या हमारे विशेषज्ञों से व्यक्तिगत परामर्श के लिए संपर्क करें। हमारे बारे में अधिक जानने के लिए About DivineTogethers पेज देखें।