Ram Shalakha - divinetogether.in Ram Shalaka Prashnavali divinetogether.in

ॐ श्री रामाय नमः श्री राम शलाका प्रश्नावली – Free Online Ram Shalaka

श्री राम शलाका प्रश्नावली के माध्यम से हमारे जीवन के अनसुलझे प्रश्नों के लिए श्री रामचरितमानस से दिव्य मार्गदर्शन प्राप्त करें। यह पूर्णतः निःशुल्क ऑनलाइन सेवा है।

श्री राम शलाका प्रश्नावली का महत्व

हमारे जीवन में उतार-चढ़ाव के दौरान अनेक बार ऐसे मौके आते हैं जब समझ नहीं आता कि हमें कौनसा रास्ता चुनना चाहिए। इस भटकाव से उबरने के लिए श्री राम शलाका प्रश्नावली या रामायण प्रश्नावली के रूप में एक कीमती कुंजी हमें परंपरा से प्राप्त हुई है। लोक मान्यता है कि श्री राम शलाका की उत्पत्ति वाल्मीकिकृत रामायण से हुई है।

श्री राम चरित मानस एक धार्मिक आस्था का प्रतीक तथा पूज्यनीय ग्रन्थ होने के साथ साथ ज्योतिषीय शास्त्र के रूप में भी अपनी प्रतिष्ठा रखता है। चाहे कैसी भी परेशानी हो, रामायण प्रश्नावली में आपके सभी प्रश्नो का जवाब छुपा है। गोस्वामी तुलसी जी ने नौ चौपाई का प्रयोग इस प्रश्नावली में किया है।

श्री रामायण प्रश्नावली में नव चौपाइयों को लेकर ही हर प्रश्न का समाधान दिया गया है। इन नौ चौपाइयों में से तीन चौपाइयों के हिसाब से कार्य में संदेह दिखाया गया है जो कि शनि, राहू, और केतु का फल बताती है, तीन चौपाइयों में कार्य सिद्ध होना बताया है जो चन्द्र, वृहस्पति और शुक्र का फल बताती हैं, और तीन चौपाइयों में अनिश्चय की स्थिति रख कर सूर्य, मंगल और बुध के गुणों को हमारे सामने रखती है।

श्री राम शलाका प्रश्नावली उपयोग विधि (How to Use)

इस प्रश्नावली का उपयोग करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  1. सर्वप्रथम भगवान श्रीराम का ध्यान करें और मन में अपने प्रश्न को स्पष्ट रूप से सोचें।
  2. नीचे दिए गए ग्रिड में किसी भी अक्षर पर क्लिक करें।
  3. आपके द्वारा चुने गए अक्षर से शुरू करते हुए, प्रत्येक नवें (9) अक्षर को नोट करते जाएँ, जब तक श्री रामचरितमानस की एक पूरी चौपाई न मिल जाए।
  4. प्राप्त चौपाई ही आपके प्रश्न का उत्तर होगी। नीचे उसका अर्थ और ज्योतिषीय फल देखें।

महत्वपूर्ण: इस प्रश्नावली का उपयोग केवल गंभीर प्रश्नों के लिए और पूरी श्रद्धा के साथ करें। इसे मनोरंजन या मज़ाक के लिए प्रयोग न करें।

प्रश्नावली ग्रिड लोड हो रहा है...

राम शलाका प्रश्नावली की 9 चौपाइयां और उनका फल

श्री राम चरित मानस रुपी इस शास्त्र को बड़ी श्रद्धा के साथ पीले रंग के वस्त्र में लपेट कर घर में उचित स्थान दे नित्य प्रति पूजन करें तो यह आपके जीवन के सभी प्रश्नों का समाधान करने में सक्षम है।